Bounsi News: मुखिया प्रत्याशी सहित 9 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, बांड पर छोड़ा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन काफी सख्त रही। बुधवार को हुए चुनाव में सभी बूथों पर मुस्तैद प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान कई बूथों पर अनावश्यक भीड़ जुटे रहने के कारण 9 लोगों को हिरासत में लेकर शाम तक बांड भरा कर छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र विभिन्न बूथों पर अनावश्यक भीड़ जूटे रहने के कारण 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। जबकि कुड़रो पंचायत के मुखिया प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गुलाब अंसारी को कचनसा से, राघवेंद्र यादव को 

सांपडहर से, बिंदेश्वरी यादव को रामसागर से, समुंदर यादव को झालर से, श्यामदेव यादव को बंधुआकुरावा से, राजीव रंजन को डुमरिया से, कृष्णदेव को माया बांध से, भावेश कुमार को झालर के एक भूत से हिरासत में लिया गया। जबकि कुडरो पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राहुल कुमार झा को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, बूथ पर अनावश्यक भीड़ जमा थी। बार-बार कहने के बावजूद लोग बूथ पर इकट्ठा होते रहे। इसी बीच 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिन्हें बांड भरवा कर छोड़ दिया गया। जबकि बौंसी थाना से मुखिया प्रत्याशी को बांड भरवा कर छोड़ा गया।

 कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें