Bounsi News: चलाया गया चुनाव के दौरान वाहन चेकिंग अभियान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली चौक पर डीटीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 3 दर्जन से ज्यादा वाहनों को जप्त किया गया। जानकारी देते हुए डीटीओ अशोक कुमार ने बताया कि, चुनाव के मद्देनजर बेवजह सड़कों पर वाहन चलाने 

वालों की जांच की गई। जिसमें कई लोगों के लाइसेंस, हेलमेट सहित अन्य कागजातों की जांच की गई। जिन बहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, उनके वाहनों को  जप्त कर बौंसी थाने में लगाया गया। उन्होंने बताया कि, परिवहन निगम का हर हाल में पालन करना होगा। चुनाव के दिन बिना परमिशन वाले वाहनों का सड़क पर चलना प्रतिबंधित है। वहीं वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। 

 कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें