ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सिकंदरपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दो बूथों पर बुधवार को काफी परेशानी के साथ मतदान संपन्न हुआ। बताते चलें कि, डकाई नदी में बाढ़ आ जाने से मतदाताओं के साथ साथ मतदान कर्मियों को नदी पार करने में काफी मशक्क करनी पड़ी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पेट्रोलिंग को भी सिकंदरपुर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नदी के इस पार पांडे जान आदि टोला के कई महिला मतदाता मतदान के लिए नहीं पहुंच पाई। वहीं नदी के उस पार सुजानी टीचर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय
बूथ पर मतदान कर्मियों को पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रखंड क्षेत्र के आगरा जोर, सुखनिया एवं ढकाई नदी में 2 दिनों की हुई बारिश में बाढ़ आ जाने से मतदान करने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी देते हुए पांडे जान निवासी कल्याण कुमार सिंह ने बताया कि, ऐसे मतदान केंद्रों का निर्वाचन अधिकारी रोड मैप ठीक ढंग से नहीं बनाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के मौसम में चलंत तथा सहायक मतदान केंद्रों का सृजन कर परेशानियों से बचा जा सकता था। मालूम हो कि, पिछले 2 वर्षों से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। परंतु अब तक नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में पुल निर्माण नहीं होने के कारण भारी आक्रोश है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें