Bhagalpur News:मनाई गई स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि
ग्राम समाचार, भागलपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के भागलपुर ईकाई की बैठक तिलकामांझी स्थित एक होटल में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें लोजपा के संस्थापक पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सप्तर्षि पाण्डेय ने की। बैठक में वक्ताओं ने स्व० रामविलास पासवान द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं उनके आदेशों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नाथनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह कुशवाहा ने कहा की स्व. रामविलास पासवान ने संचार मंत्री रहते हुए सब्जी वाले, रिक्शा वाले और ठेला वाले के हाथ में मोबाईल उपलब्ध करानी की बात कही थी। भागलपुर के उपमहापौर पूर्व प्रत्याशी भागलपुर राजेश वर्मा ने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड की बात स्व. पासवान की देन है। जिला अध्यक्ष सप्तर्षि पाण्डेय ने संगठन को मजबूत करने की बात की और कार्यकर्ताओं ने अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुलतागंज प्रत्याशी प्रतिनिधी मनिष कुमार, संगीता तिवारी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष बबली वर्मा, महिला उपाध्यक्ष अंशच प्रियंका, गुड़िया दुबे, रूबी मिश्रा, दुर्गेस, अर्जुन पासवान, शंकर चौधरी, श्याम सुन्दर, डिंपल, प्रेम पासवान, सचीन पासवान आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। अर्जुन पासवान को सुलतानगंज प्रखण्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः सौंपी गई। सभा का संचालन युवा नगर अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें