Rewari News : पंचायत चुनाव में पार्टी की विचारधारा और साफ छवि के उम्मीदवार के लिए करेगे प्रचार : बिजेंद्र यादव डहीना

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजेंद्र डहीना ने भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव के साथ विचार-विमर्श करके पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान पूर्व मंत्री जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। विजेंदर ने बताया की भूपेंद्र यादव चेयरमैन आकेड़ा को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है जबकि राजेश कुमार जांगड़ा कोषाध्यक्ष, मनीष शर्मा सह कोषाध्यक्ष, उमेश शर्मा जिला आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख, अभिषेक यादव रेवाड़ी मंडल संयोजक, प्रदीप यादव बीकानेर मंडल, देशराज पंच धारूहेड़ा मंडल, दीवान सिंह नेहरा बावल मंडल, योगेश भाईजी खोल मंडल, धर्मवीर चौहान गढ़ी बोलनी मंडल, सुरेश पूर्व सरपंच जाटूसाना मंडल, मनोज भाला नाहड़ मंडल, जयपाल दादा डहीना मंडल तथा देवेंद्र यादव को बेरली मंडल संयोजक का दायित्व दिया गया है। 



इस मौके पर पूर्व एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमारी गीता जिला विस्तारक उमेद सिंह, जिन आईटी सेल प्रमुख नवीन कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश मुदगिल, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, रेवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी, बबलू आदि मौजूद रहे।


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें