शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हंसराज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मा हुकमचंद यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी विद्यानंद लांबा मुख्य रूप से मौजूद रहे जिसमें प्रकोष्ट व पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्यातिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है जिसकी बदौलत आज भापा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। इस अवसर पर 20 कार्यकारी सदस्यों को संयुक्त भाजपा में शामिल किया गया जिसमें सुजान सिंह यादव सहसंयोजक, दौलतराम रोहिल्ला, रमेश अरोड़ा, कृष्ण कुमार, राज सिंह, ओम प्रकाश शर्मा व अन्य पदाधिकारी को सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया। इस बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल व जिला आईटी प्रमुख एडवोकेट नवीन शर्मा एवं बिकानेर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें