Rewari News : पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने पर प्रतिक्रिया दी

रेवाडी। भाजपा सरकार द्वारा रबी की फसलों पर तय किया गया न्यूतम समर्थन मूल्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने फसलों पर जो न्यूतम समर्थन मूल्य दिया है वह नाममात्र है। भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था जबकि किसानों को उनकी फसल की लागत तक नही मिल रही है तो फिर सरकार किस तरह से किसानों की आय दोगुनी करेगी। श्री यादव ने कहा कि किसानों की लागत की तुलना में सरकार द्वारा घोषित मूल्य बिल्कुल भी संतोषजनक नही है। बढती मंहगाई के बीच सरकार ने गेंहू, चने और जौ में तो सिर्फ और सिर्फ 2 प्रतिशत तक की ही बढोतरी की है। इससे किसानों का क्या होगा। जबकि यूपीए सरकार के समय में गेंहू को रेट हर वर्ष औसतन 9 से 10 प्रतिशत बढता था। 



आज के दिन मंहगाई सातवें आसमान पर है। दूसरी तरफ सरकार द्वारा कृर्षि के खाद, बीज से लेकर सभी उपकरण मंहगे कर रखे हैं। ऐसे में किसानों को तो दोहरी मार झेलनी पड रही है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा नेता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे कि गेहूं का रेट 2100 किया जाए लेकिन अब 7 साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार गेहूं का रेट 2100 नहीं कर पाई हैं, यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को स्वामीनाथन रिर्पोट के फार्मूला सी-2 के अनुसार फसल लागत से 50 प्रतिशत मुनाफा देकर न्यूतम समर्थन जारी करना चाहिए, तभी किसानों को कुछ  बचत हो सकती है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें