Rewari News : कोरोना मुक्त हुआ जिला, रेवाड़ी जिला में एक भी सक्रिय केस नहीं : डीसी यशेन्द्र सिंह



रेवाड़ी, 19 सितंबर। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला रेवाड़ी एक बार फिर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। रविवार को कोई नया पॉजिटिव संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक संक्रमित के ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय जिले में कोई भी सक्रिय केस नहीं है। लापरवाही न बरतें जिलावासी : जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है लेकिन हमें अभी भी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए जिलावासी सावधानी बरतें। कोविड नियमों के अनुसार व्यवहार करते हुए मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करें। कोरोना रोधी दवा की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें  
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें