Rewari News : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आयोजित



रेवाड़ी, 19 सितम्बर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग हितेषी हैं। जितना इन सरकारों नें ओबीसी के उत्थान के लिए काम किया है उतना पहले कभी नहीं हुआ। यह शब्द भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य नें स्थानीय गुज्जर भवन में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयवीर योगी की अध्यक्षता में आयोजित मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में कहे। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को सवैंधानिक दर्जा देना पिछड़ा वर्ग के उत्थान में सहयोगी होगा। वहीं केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण से ओबीसी बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा। डॉ आर्य नें बताया कि वर्ष 2014 तक किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ओबीसी वर्ग से कुलपति नहीं रहा। सर्वप्रथम केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद 2015 में ओबीसी वर्ग से कुलपति की नियुक्ति हुई। इसी तरह किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2018 तक एक भी प्रोफेसर ओबीसी वर्ग से नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार नें ही नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल व केंद्रीय लॉ कॉलेज में ओबीसी वर्ग के छात्रों को आरक्षण दिया है।
डॉ राजबीर आर्य नें कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। इसी मंत्र पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्त्ता समय समय पर सेवा कार्य करते रहते हैं। वह चाहे कोरोना काल में बीमारों व उनके तीमारदारों को सेवा रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने का सेवा कार्य हो या कोरोना मरीजों को प्लाज्मा देना हो। इसी क्रम में ओबीसी मोर्चा द्वारा इस वर्ष प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 50 हजार दुग्ध विक्रेताओं का बीमा करवाया जाएगा। इसके साथ ही 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक बूथ लेवल पर दिव्यांग व्यक्तियों को चिन्हित करके उनकी मदद की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका है। ओबीसी वर्ग भी भाजपा सरकार में अपनें हित सुरक्षित महसूस करता है। उन्होनें विश्वास दिलाया कि 2024 में एक बार फिर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव नें अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में मनोहर सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए जहाँ मनोहर सरकार देश में सर्वाधिक 11 फसलों को एम एस पी पर खरीदती है वहीं किसानों के गन्ने को देश में सर्वाधिक 362 रु किवंटल खरीद रही है। उन्होंने बताया कि जहां प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 19 लाख 42 हजार किसानों को 2595 करोड़ रु की सहायता की वहीं फसल बीमा योजना के तहत 18 लाख 15 हजार किसानों को 3961 करोड़ रु का मुआवजा दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों का 2765 करोड़ रु व भावान्तर भरपाई योजना में किसानों को 10.12 करोड़ रु मुआवजा दिया। यादव नें बताया कि मनोहर सरकार किसानो को बीज खरीदने पर भी मूल्य में एक हजार से 4 हजार रु किवंटल की छूट दे रही है। बैठक के प्रारम्भ में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयवीर योगी नें आगन्तुक मेहमानों का बुक्के देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मोर्चे के मंडल स्तर तक गठन कर दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व जिला को जो भी जिम्मेदारी देगा उसे बखूबी अंजाम दिया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा देवी, धर्मेंद्र यादव व दिनेश सैनी, महामंत्री रामावतार व कृष्ण श्योकन्द, सुनील, बीरबल वर्मा, मोर्चा मीडिया प्रमुख महेंद्र बहेड़ी आदि उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें