Rewari News : कैप्टन अजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, प्रथम विधायक की जयंती पर श्रद्धांजलि दी



रेवाडी में कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछले दिनों करनाल में किसानो पर हुए लाठीचार्ज  विरोध  में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं कैप्टन अजय यदव ने अपने पिता और क्षेत्र के प्रथम विधायक स्र्व. राव अभय सिंह की जन्म जयंति पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं के साथ राव अभय सिंह चौक पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रृद्वांजलि दी।पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में रेवाडी विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री एम एल रंगा व कांग्रेसी पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाजपा सरकार द्वारा गत 28 अगस्त को करनाल में किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन और परिवार पहचान पत्र विधेयक के विरोध में रोष प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम रेवाडी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भढास निकाली। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। यह सरकार विपक्षी दलों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज दबाने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। भाजपा सरकार ने गत 28 अगस्त को किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवाया, हरियाणा सरकार का अन्नदाताओं के साथ यह व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शांतिप्रिय तरीके से विरोध कर रहे किसानों को जानवरों की तरह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। दर्जनों लहूलुहान हो गए और सैकड़ों को चोटें आईं। 



प्रथम विधायक स्र्व. राव अभय सिंह की जन्म जयंति पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व विधायक चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं के साथ राव अभय सिंह चौक पर बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रृद्वांजलि दी। यादव ने कहा कि मेरे पिता जी स्र्व राव अभय सिंह जी कि इच्छा थी कि समाज के उपेेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। उनकी धर्मनिरपेक्षता, समाजिक सदभाव व शांति की विचारधारा में गहरी आस्था थी। हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर ही चल रहे हैं। वे मिलनसार व्यक्ति थे और उनकी साफ सुथरी छवि के कारण ही आज हमारी तीसरी पीढी जनता की सेवा कर रही है। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें