देश में कोरोना महामारी के कारण शिक्षण संस्थान को धीरे धीरे खोला जा रहा है. हरियाणा में भी कोरोना काल के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूल को दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले 9 से 12, फिर 6 से 8 और अब 4 से 5 की कक्षाये भी शुरू कर दी गई है. सरकार की ओर से आज 01 सितंबर से प्रायमरी स्कूल की कक्षाये 4 से 5 को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं.
इसी कड़ी में रेवाड़ी में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्ष्मता के साथ आज से 4th और 5th की क्लास लगनी शुरू हो गई. सरकारी और निजी स्कूल में प्राईमरी विंग को खोलने के लिए कक्षाये लगाई गई. हालांकि आज पहले दिन स्कूलो में संख्या काफी कम रही.
रेवाड़ी के GPS नंबर 1 राजकीय प्राथमिक पाठशाला समेत सभी विद्यालयों में माता पिता की अनुमती पत्र के साथ बच्चों को आने की अनुमति दी गई. बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर एंट्री दी गई. स्कूल में सेनेटाईजर और मास्क अनिवार्य किया गया.



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें