Jamtara News: धर्म के नाम पर अब युवा गुमराह नहीं हो सकते।विधायक

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी संगठन को सशक्त एवं सूजन बनाने के उद्देश्य को नीमच क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर समाधान कर रहे हैं। यही कारण है कि डॉ इरफान अंसारी पर लगातार लोगों का झुकाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को मिहिजाम के कुशबेड़िया गांव में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

डॉ इरफान की मौजूदगी में लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा और कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाया। मिहिजाम कुशबेड़िया हनुमान मंदिर प्रांगण में बबलू धीबर, अमीर यादव, निरंजन यादव, दीपक शर्मा, सूरज रजक, चुनीलाल रजक, प्रदीप रजक, उत्तम धीबर, श्यामलाल धीबर, सुबल ठाकुर, राजेश रजक, विजय पंडित, दिलीप धीबर सहित अन्य ने डॉक्टर इरफान अंसारी के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

विधायक ने कहा कि जिस प्रकार आपलोगों ने कांग्रेस पर भरोसा किया है, निश्चित तौर पर आपको उचित सम्मान मिलेगा। कांग्रेस की विचारधारा आम जनों की विचारधारा के समान और समकक्ष है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी के नेतृत्व को आपने भरोसा किया है। इसलिए वह आपलोगों को झारखंड कांग्रेस टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कहा कि भाजपा ने युवाओं को गुमराह किया है। भाजपा की सरकार ने रोजगार छीन लिया गया। व्यवसायियों को जीएसटी की बुरी मार पड़ी है। किसानों को एमएसपी से वंचित किया जा रहा है। किसान अपनी मांग को लेकर लगातार आंदोलित है, लेकिन उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। माताओं-बहनों को उज्जवला गैस योजना के नाम पर धोखा दिया गया है। आगे विधायक जी ने कहा कि अब समय आ गया है देश को चलाना है। देश को विकास की पटरी पर लाना है। रोजगार युवाओं की ज़रूरत है। तो आइए हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। धर्म के नाम पर अब युवा गुमराह नहीं हो सकते। विधायक जी की बातों से सहमत होकर ज़ोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से विधायक जी का स्वागत किया।कहा कि हम सब में पंच परमेश्वर का वास होता है। आज जनप्रतिनिधियों पर जनता की आस है। जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि इंसानियत की बात करे। तभी भारत का विकास होगा। वैसे भी विश्व में भारत की पहचान धर्मनिपेक्ष देश के रूप में है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम रिजेक्ट, परिमल मंडल, अभय पांडे, दानिश रहमान, मास्टर दाऊद, प्रवीण, रहमान सहित अनेको कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें