Jamtara News:झारखंड के सभी जिलों का एक जैसा ही स्थिति हो :दीपक प्रकाश

 

वीरेंद्र मंडल  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मां चंचला का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के जामताड़ा आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  सह भाजपा नेता, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मां चंचला का स्मृति चिन्ह भेंट कर जिला राज्य एवं देश के कल्याण की कामना की। मंडल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का संथाल परगना का कार्यक्रम सफल रहा, जामताड़ा के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन जामताड़ा के कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर गया,मंडल ने कहा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला,जगह -जगह तोरण द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जगह-जगह नारे लगे एवं गाजे-बाजे के साथ लोगों को नृत्य करते देखा गया यह सभी नजारे उत्साहवर्धक थे, मंडल के अनुसार जामताड़ा सहित पूरे झारखंड के सभी जिलों का एक जैसा ही स्थिति है लोगों का वर्तमान झारखंड के गठबंधन सरकार से मोहभंग हो चुका है,हेमंत सोरेन का किए वादे सभी विफल हो गया है जनता को निराशा हाथ लगी जनता को भारतीय जनता पार्टी के लिए भरोसा बढ़ा है, जो प्रदेश अध्यक्ष जी का जामताड़ा सहित संथाल परगना दौरे के क्रम में भाजपा के लिए उमड़ी जनसैलाब इसका प्रमाण है। मंडल ने कहा जामताड़ा विधानसभा एवं नाला दोनों ही विधानसभा भाजपा के पक्ष में लोग गोलबंद हो रहे हैं जो उत्साहवर्धक हैlकार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भूमिका उत्साहवर्धक रहा  जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला से मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता का अभूतपूर्व परिश्रम रहा जिनके फलस्वरूप कार्यक्रम सफल रहा मंडल नेकार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें