Jamtara News:विधानसभा परिसर में आजसू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध

 

आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर                             विरोध करते 


ग्राम समाचार, जामताड़ा। विधानसभा परिसर में आजसू कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार शाम जामताड़ा अस्पताल चौक में आजसू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध किया।मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए। आजसू जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा पिछड़ों को 27 फ़ीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर बुधवार को आजसू कार्यकर्ता शांति पूर्वक मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर अग्रसर हुए थे।  परंतु घमंडी हेमंत सरकार ने पिछड़ों को 27 फ़ीसदी आरक्षण देने की मांग को दबाने के लिए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवा दिया। यह सरकार अंग्रेजों के दमनकारी नीतियों पर चल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठजोड़ ने पिछड़ी जाति को ठगने का काम किया है। इस अहंकारी सरकार को अपना चुनावी वादा याद कराने के लिए जनता द्वारा हस्ताक्षर युक्त स्मरण पत्र लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों से आजसू पार्टी के हजारों हजार कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे परंतु हेमंत सरकार ने इनको हक देने के बजाय पिछड़ों को दबाने का प्रयास किया है। पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।कार्यक्रम में  जिला सचिव पिन्टू यादव,  नगर सचिव निरज तिवारी, शुभम राय, उपाध्यक्ष नवीन वत्स, रमेश राउथ, संटू यादव, अब्दुल कादिर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष रफ़ीक अंसारी, मकसूद अली, आजाद शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें