Jamtara News:विधानसभा घेराव के क्रम में भाजपाइयों पर हुए क्रूरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।बुधवार को विधानसभा घेराव के क्रम में भाजपाइयों पर हुए क्रूरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के बैनर तले जामताड़ा सुभाष चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुई। बताया कि झारखंड विधानसभा घेराव में पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए साथी साथ कई महिला कार्यकर्ता जिसमें से झारखंड पिछड़ी जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव को गहरी चोट लगी एवं अस्पताल में भर्ती है। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया कि झारखंड में तुगलकी फरमान जारी कर झारखंड विधानसभा के अंदर नमाज पढ़ने के लिए कक्ष का आवंटन करने के विरोध में कल विधानसभा का घेराव भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक कर रहा था। इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से भाजपा के कई महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी गाहरी चोट लगी। जिसका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। हेमंत सोरेन सरकार का इस  अत्याचार के विरोध में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल ने चेताया अगर हेमंत सोरेन सरकार इस गैर संवैधानिक फरमान को वापस नहीं लिया तो आगे भी जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता,प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा,लीगल सेल के प्रदेश संयोजक राजन राउत,ओबीसी मोर्चा के महामंत्री महेंद्र मंडल,नगर महामंत्री लखिंदर सिंह,धीरज प्रसाद,सतीश सिंह, रंजीत राणा, रतन कुमार मंडल,जितेंद्र दुबे,मुकेश यादव, अर्जित मिश्रा ,अजय पांडे,देवेंदु पिंटू नायक,राजेश यादव,धनेश्वर मंडल, राहुल अकाश,गौरी शंकरमहतो, जीत दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें