Jamtara News:ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

                     रक्तदान करते रक्तदाता


ग्राम समाचार, जामताड़ा।भाजपा के सौजन्य से चल रहे देशव्यापी सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजयुमो के नेतृत्व में दुमका सांसद सुनील सोरेन की मौजूदगी में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 31 युनित  रक्तदान किया। वर्तमान समय में ब्लड बैंक में रक्त का घोर अभाव था प्रतिदिन जरूरतमंद लोग बगैर रक्त के वापस लौट रहे थे। थैलेसीमिया के आधा दर्जन से अधिक मरीजों के परिवार सदस्यों ने सगे संबंधी एवं अन्य जिले से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। ऐसे विषम परिस्थिति में रक्तदान ब्लड बैंक को आत्मनिर्भर बनाने में सार्थक साबित हुआ।

सांसद में कहा कि रक्तदान महादान होता है आज पार्टी कार्यकर्ता ने रक्तदान कर हम लोगों के बीच सेवा भावना को प्रदर्शित किया है। वर्तमान समय में जामताड़ा ब्लड बैंक में एक भी यूनिट ब्लड नहीं था, वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज पूरे जिले से कार्यकर्ता रक्तदान मैं सम्मिलित हुए, संपन्न रक्तदान शिविर भाजयुमो के सराहनीय कार्यक्रम में एक है।

  रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाना मानवता की सबसे बड़ी उदाहरण है कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम पूरे जिले भर में चल रहा है। इसके तहत पार्टी  विभिन्न कार्यक्रम के तहत लोगों कि सेवा कार्यकर्ता कर रहे हैं। वही जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा ने रक्तदान किया, इस रक्तदान में पूरे जिले  के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। मोदी जिस तरह से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं उन से प्रेरित होकर हम सब कार्यकर्ता किसी ना किसी रूप में लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। वही कार्यक्रम प्रभारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पांडे ने कहा कि आज पूरे जिले भर  से निर्धारित समय तक 31 यूनिट ब्लड डोनेट की गई है। कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से लगे हुए थे। आगे भी रक्तदान युवा मोर्चा करेग। कार्यक्रम प्रभारी कुणाल सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर कहा कि भाजपा प्रस्तावित कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की मदद से संपन्न किए जा रहे हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल,जिला महामंत्री सुमित शरण,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,युवा मोर्चा के कार्यक्रम प्रभारी ब्रज किशोर दुबे,जिला मंत्री कुणाल सिंह,युवा मोर्चा के जिला मंत्री समरेश प्रताप सिंह तथा सम्राट मिश्रा,प्रदीप राउत,सुप्रकाश चौधरी,मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह,अनिकेत शर्मा,मोहन शर्मा,अरिजीत मिश्रा,अजय पांडेय, पिंटू गुप्ता,सौरव दास,रंजीत राणा,ब्रजेश राउत,जीत दुबे,राहुल मंडल,राहुल साह,आदि लोग सम्मिलित थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें