ग्राम समाचार, जामताड़ा।मंगलवार को सेंट एंथोनी विद्यालय जामताड़ा परिसर में स्कूल प्रबंधन के सौजन्य से एक समारोह का आयोजन कर शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय निदेशक डॉक्टर चंचल भंडारी के अगुवाई में शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मौके पर निदेशक ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए, उनके किए गए उत्कृष्ट कार्यों को तरोताजा किया। छात्र छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य डीके मंडल, उप प्राचार्य अरूप कुमार यादव तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवनी, विचार, उनके सपने के बारे में चर्चा किया।
कार्यक्रम में लारेब खान, रतन मंडल, सुजीत शाह, उत्पल मंडल, संजय महतो, रोनित विश्वास, पिंकू राय, वरुण कुमार,अनीष रंजन, प्रीति शाह, सोनम शाह, तृषा दे, प्रिया ट्रीना आदि शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें