Jamtara News:21 महिलाओं ने नारी शक्ति संगठन का दामन थामा।

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।- नारी शक्ति संगठन का सदस्यता अभियान शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगा इस प्रस्तावित अभियान के जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 5000 से अधिक महिला सदस्यों को सदस्यता दिलाई जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को जामताड़ा शहर समीप पाक डीह स्कूल परिसर में नारी शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने कहा। जिला अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने की इच्छुक महिलाओं को फूल माला पहनाकर सदस्यता दिलाते हुए संगठन के कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराया।संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले 21 महिलाओं ने संकल्प लिया कि सदस्यता अभियान को विस्तार रूप देते हुए पीड़ित महिलाओं को सहयोग करूंगी। जिला अध्यक्ष ने महिला सदस्यों से कहा किसी भी क्षेत्र में अगर महिला प्रताड़ना की शिकार होती है और सूचना सदस्यों तक पहुंचती है तो तत्काल इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर महिला को न्याय दिलाने में मदद करेंगे। मौके पर तारा देवी, संपा मिश्रा, रजनी बाउरी आदि उपस्थित थी।

-- इन सभी महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की :  रजनी बाउरी ,पूर्णिमा बाउरी ,मेनका बाउरी, पुतुला बाउरी ,रुबिया बाउरी, आशा बाउरी, ,पंपा बाउरी, सुंदरी बाउरी ,शांति बाउरी, पुतुल बाउरी ,पनकी बाउरी, रीना बाउरी, वंदना बाउरी, टुंपा  बाउरी, ज्योत्सना बाउरी ,सुमित्रा बाउरी, शिवानी बाउरी ,माधवी बाउरी, मेनका बाउरी ,देवी बाउरी, मिताली बाउरी, सुनीता मुर्मू आदि शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें