Godda News : हिंदी भाषा ने हमेशा पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया है - उपायुक्त


ग्राम समाचार, गोड्डा (झापखंड)।   उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है। हिंदी दिवस पर उपायुक्त महोदय ने कहा कि हिंदी भाषा ने हमेशा पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया है।


उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव ने बताया कि देश के संविधान निर्माताओं ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के तौर पर स्वीकार करने का फैसला किया था। उस ऐतिहासिक क्षण के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान हिंदी में प्रकाशित होने वाले पत्र-पत्रिकाओं ने देशवासियों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जागरुक करने का कार्य किया था। तेजी से बढ़ते अंग्रेजी भाषा के वर्चस्व से जहां दूसरी भाषाओं का प्रचार प्रसार कम हो रहा है।


वहीं हिंदी भाषा के प्रभाव क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि समय के साथ भाषा में परिवर्तन अवश्य आते है, लेकिन हिंदी ने अपने वर्चस्व को अभी तक कायम रखा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें भी अपने रोजमर्रा के कार्यो में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना चाहिए।

- ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट।

Share on Google Plus

Editor - Editor

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें