Godda News: यीशु राम हेंब्रम बने कृषक मित्र के जिलाध्यक्ष


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  मंगलवार 14 सितंबर को गोड्डा गांधी मैदान में कृषक मित्र महासंघ की  जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत की अध्यक्षता में की गई l  बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत ने कहा कि झारखंड सरकार हम कृषक मित्रों से  कृषि विभाग से संबंधित तमाम कार्य तो ले रही है परंतु सरकारी स्तर से हमें कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है जिससे हम सभी कृषक मित्र आहत हैं| हाल में ही कृषि मंत्री से मिलकर कृषक मित्रों के मानदेय को लेकर अवगत कराया गया था, जिस पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर कृषक मित्रों को मानदेय देने की बात कही थी l बैठक के उपरांत  प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत के निगरानी में जिला कमेटी का पुनर्गठन कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से जीशूराम  हेंब्रम को जिला अध्यक्ष चयन किया गया l

वही महफूज आलम और मयंक मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार गुप्ता को जिला सचिव, सुभाष चंद्र राम को जिला कोषाध्यक्ष, प्रजापति मेहरा को उपसचिव, अक्षय कुमार को महामंत्री और सह कोषाध्यक्ष भागीरथ पंडित को बनाया गया l मौके पर मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष विभूति राम, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद कुमार, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार चौबे, महागामा प्रखंड अध्यक्ष, शंकर साह, बोअरिजोर प्रखंड अध्यक्ष दीपक ठाकुर, पोड़ैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सहित प्रफुल्ल ठाकुर, मोहनदास, प्रकाश पंडित, संतोष सिंह, अशोक साह, बंटी दास, आशीष कुमार झा, घनश्याम राय, घनश्याम मंडल, अशोक साह सहित काफी संख्या में कृषक मित्र मौजूद थेl


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें