ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि 6 सितंबर सोमवार को अमरपुर प्रखंड के भरको पंचायत की मुखिया प्रवीण झा की मौत का खबर सुनते ही जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी जानकारी के अनुसार अमरपुर प्रखंड के भरको पंचायत के मुखिया प्रवीण झा अपने निजी बाइक से अमरपुर की ओर जा रहे थे जहां अपराधियों ने बोलेरो से टक्कर मारकर मौत का घाट उतार दिया। जिसे लेकर अमरपुर प्रखंड सहित जिले के कई प्रखंडों के जनप्रतिनिधियों ने शोक का लहर दौड़ पड़ी। जिसे लेकर आज चांदन प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश प्रसाद यादव अपने आवास पर अपने अतिथि स्वरूप असुढा पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार सुमन इत्यादि लोगों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए एक मिनट का मौन
धारण कर दुख व्यक्त किया। और बताया कि वह एक होनहार के साथ-साथ मिलनसार मुखिया प्रतिनिधि थे। जो अविवाहित होकर भी क्षेत्र के लोगों के साथ रहकर चहुं ओर विकास का काम किया। आज उनके खो जाने का गम का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ में दुख व्यक्त करते हुए प्रेस वार्ता में मुखिया सुरेश यादव पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि अपराधियों द्वारा इसस तरह का वरदात कर मौत का अंजाम देना प्रशासनिक चुनौती है। जो एक नेक ईमानदार मुखिया प्रतिनिधि के साथ अपराधियों ने खुलेआम अपनी रोटी सेंकने के लिए लोगों का मौत का घाट उतार कर आवाज बंद कराने को तैयार रहते हैं। जिससे विरोधी का हौसला बुलंद रहता है। जो जांच का विषय है। अब देखना है इस वारदात में किन-किन लोगों का हाथ है। और अमरपुर पुलिस इस मामले में कहां तक खरे उतरते हैं। इनके मौत से हमारे प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम नागरिकों का अपुर्ण क्षति पहुंची है जो भरपाई नहीं हो सकती। मौके पर चंदवारी पंचायत के समाजसेवी शिव शंकर शर्मा, दक्षिणी बार्णे पंचायत के पूर्व पंचायत समिति जगदीश चंद्र महरा इत्यादि लोग मौजूद थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें