Chandan News: आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों पर कार्रवाई शुरू, थमाया नोटिस

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखण्ड क्षेत्र के चांदन बीडीओ के सख्त आदेश के बाद सोमवार को गोविंदपुर पंचायत के कई दर्जन प्रधानमंत्री आवास के ऐसे  लाभुकों को जिनके द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास को राशि के अनुरूप नही बनाने या शुरू नही करने वाले  को आवास पूरा कराने के लिए अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस भी थमाया गया। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बड़ी संख्या में आवास पूरा नही करने वाले लाभुकों को पहले भी आवास पुरा करने को कहा गया था। जिसकी 

सूचना पर डीडीसी औऱ बीडीओ ने आवास पर्यवेक्षक औऱ आवास सहायक पर शिकंजा कसने के बाद तेजी लाई गई।इस आशय की जानकारी देते हुए आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि गोविंदपुर गांव में खुद जाकर आवास निर्माण नहीं कने वाले लाभुकों को नोटिस दिया गया है। जो 15 दिनों के अंदर काम पूरा नहीं करने पर मामला दर्ज कराने की भी बात बता दी गई है। अगर अभी आवास पूरा नहीं होता है तो दी गई राशि को वापस लेने की भी कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी की सूची तैयार कर ली गई है। सोमवार को जिस लाभुक को नोटिश दिया गया है उसमें , भूलक चौधरी ,चुटर चौधरी, प्रमोद चौधरी ,सुंदरी देवी ,प्रमोद चौधरी लाल मुनी चौधरी ,धनेश्वर चौधरी सभी गोविंदपुर निवासी है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें