ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि फाइलेरिया मुक्त बिहार बनाने को लेकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर 20 सितंबर से महा अभियान चलाकर घर घर एम डी ए की खुराक लाई जा रही है जो यह कार्यक्रम 14 दिनों तक निर्धारित किया गया। फाइलेरिया अथवा हाथी (अंडकोष में सूजन)एक कष्टदायक रोग है। जो मच्छर को काटने से फैलता है। फाइलेरिया के संक्रमण से खास तौर पर बच्चों में प्रभावित
होती है। जिसे लेकर प्रदेश के 38 जिलों में जड़ से खत्म करने के लिए एमडीए की खुराक स्वास्थ्य कर्मी आशा कार्यकर्ता के माध्यम से घर घर जाकर दवा खिलाई जा रही है। जो 20 सितंबर से खुराक खिलाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें मुख्य रूप से 2 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चे के साथ गर्भवती महिलाओं के साथ साथ गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों दवाई खिलाना वर्जित रखा गया है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पी सी आई सुरज केशरी, आशा फैसिलिटेटर के साथ स्वास्थ्य कर्मी अपेक्षित है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें