Chandan News: आदिवासियों का महापर्व करम पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य समाज के लोगों ने बुधवार 22 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ करम पूजा मनाया। जहां प्रखंड के बिरनिया पंचायत अंतर्गत खैरगढा गांव के आदिवासी बाहुल्य समाज के युवक युक्तियां बच्चे बूढ़े ने पारंपरिक आभूषण कपड़े पहन कर नृत्य ज्ञान गाकर ढोल नगाड़े के थाप पर थिरकते हुए मनाई। इस पर्व में आदिवासी समाज के पुरुषों ने ढोल नगाड़े की थाप पर महिलाओं को थिरकने को मजबूर किया। और प्राकृतिक ढंग से पूजा अर्चना की। 


इस मौके पर गांव की चुरामन पुजार इत्यादि ने बताया की कर्म पूजा हम लोगों का महापूजा है इस पर्व को फसलों एवं वृक्षों के सदा हरे भरे रहने के लिए मनाते हैं। यदि यह पर्व नहीं मनाएंगे तो हमारी संस्कृति नष्ट हो जाएगी। इस पर्व को मनाने से 1 दिन पूर्व ही महिलाएं में अपने घर के आंगन में कुरम पेड़ की डाल को गड़ कर आकर्षक ढंग से फूल मालाओं से सुसज्जित करती हैं विधि विधान स्वरूप आदिवासी बाहुल्य समाज के महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर करम पूजा करते हैं जो देश के कौने कौने में धुमधाम से मनातीं हैं।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें