ग्राम समाचार,चांदन,बांका। होने वाली राज पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से कराने को लेकर झारखंड एवं बिहार की पुलिस की संयुक्त बैठक की गई। जिसमें पाण्डेय डीह, गोड़ियारी पथ पर कोड़ा डीह स्थित वन विभाग के नर्सरी वन परिसर कार्यालय में बैठक आयोजित कर सम्पन्न कराया। बैठक में मुख्यरूप से बेलहर एस डी पी ओ प्रेमचंद सिहं व झारखंड देवघर के एस डी पी ओ उपस्थित थे । इस अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में बांका जिला के चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार व जयपुर थाना अध्यक्ष तथा देवघर जिला के जसीडीह थानाध्यक्ष रिखिया
व मोहनपुर के थानाध्यक्षों ने भाग लिया ।बैठक के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर विशेष चर्चा की गई जहां शराब ,हथियार ,नकद राशि के सीमा पार करने को रोकने ,अपराधी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इसके लिए दोनों राज्यो की पुलिस संयुक्त रूप से सीमा वाली सड़क औऱ अन्य असामाजिक तत्वो पर विशेष नजर रखने की बात कही। जिससे चुनाव में किसी भी प्रकार की बाधा उतपन्न करने में बाहरी तत्व हस्तक्षेप नही कर सके जिसमें दोनों राज्यों के पुलिस अपेक्षित रहेगा।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें