Chandan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वीं जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के अन्तगर्त चांदन बाजार स्थिति चैती दुर्गा मंदिर परिसर में 18 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 71 वीं जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के नेतृत्व में 71 दीप प्रज्वलित कर उनकी दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 

जय घोष का नारा लंबी उम्र होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री हरि पौदार जी को मिठाई खिला कर उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ता गोरवान्वित महसूस किया। जिसमें चांदन प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पांडे, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य आदित्य पोद्दार, रंजन वर्णवाल , शिवनंदन मंडल, विश्वनाथ यादव इत्यादि मौजूद थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें