Chandan News: वैक्सीनेशन वृद्धि को लेकर दो केंद्रों पर 700 लोगों ने टीका लगा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कोविड वैक्सीनेशन वृद्धि को लेकर सोमवार 19 सितंबर को टीकाकरण महाअभियान के तहत प्रखंड के दो केंद्रों सहित चांदन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर 700 लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई गई। जहां टीका लगने के बाद लाभुकों को 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में को रखा गया। इस दौरान सोमवार को कोविड शील्ड व कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगाया गया। इसके पूर्व सभी केंद्रों पर पहुंचकर  कर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को 

जागरूक किया गया। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके इसे लेकर चांदन बीडीओ राकेश कुमार  स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने की समीक्षा बैठक की गई। पंचायत चुनाव के नामांकन केंद्रों पर माइकिंग कर लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा था। सभी वैक्सीनेशन केंद्रों का डॉक्टर  ए के सिन्हा देखरेख कर रहे थे।स्वास्थ्य प्रबंधक यश राज  ने बताया कि प्रखंड के दो केंद्रों पर शिविर लगाकर 700 लोगों को टीका लगाया गया है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें