Chandan News: सुहागिन महिलाओं ने 24 उपवास रख कर तीज पर्व मनाया

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के गांव कस्बों के समेत आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज के शिवालय में गुरुवार को तीज व्रत धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने इस पर्व को विधि विधान के साथ 24 घंटे का व्रत रख अपने पति की दीर्घायु की कामना की। पति के दीर्घायु होने व परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरुवार को परंपरागत तरीके से हरतालिका तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इसके पूर्व व्रती महिलाओं ने नदी तालाब में स्नान कर 24 घंटे निर्जला रह कर रात भर शिव और पार्वती का पूजन किया। इस दौरान महिलाएं भक्ति गीतों के साथ भजन कीर्तन करती रही।महिलाओं एवं नव विवाहित सुहागिन महिलाओं,युवतियों ने हाथों पर 

मेहंदी रचाई। महिलाएं डाला को सजा कर पूजा अर्चना की डाला में सजाने के लिए फल के साथ-साथ तरह तरह के पकवान भी बनाए ।इस दौरान प्रखंड क्षेत्रों में सभी सुहागिन महिलाओं ने माता गौरी और भगवान शंकर की विधि विधान के साथ पूजा कर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की।विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत महिलाओं ने भैरोगंज बाजार स्थित शिवालय के पुरोहित ब्राह्मणों कौशल पांडेय से व्रत कथा सुना तथा तथा यथा शक्ति दान देकर अपने कुशल एवं पति के दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। तीज व्रत को लेकर दिनभर बाजारों में भी काफी चहल-पहल दिखी। प्रखंड क्षेत्र में तीज व्रत कर रही सुहागिन रेखा देवी इत्यादि ने  बताया कि हम लोग प्रतिवर्ष अपने पति की दीर्घायु की कामना हेतु यह पर्व धूमधाम से मनाती आ रही हूं। इस बात करने से हमें खुशी भी होती है इस मौके पर दर्जनों सुहागिन महिलाएं उपस्थित थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें