ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के होमगार्ड सच्चो यादव का सड़क हादसे में सोमवार को निधन हो गया। बताया गया कि, गश्ती के दौरान सच्चो यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी राजावार चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बौंसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने गश्ती वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, गाड़ी सीधे पेड़ से जाकर टकरा गयी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में सच्चो यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य होमगार्ड का जवान शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत
गंगटी निवासी सहदेव चंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार रजौन में ही किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रजौन पुलिस की पूरी टीम राजावार मोड़ के पास पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। होमगार्ड जवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि, मृतक होमगार्ड के दो बेटे हैं। रजौन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि, ट्रक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं मृतक होमगार्ड की पत्नी, बेटे सहित अन्य परिजनों में गम का माहौल है। इस घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें