Bounsi News: घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने खाया जहरीला कीटनाशक, महिला की हुई मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

मामूली घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने जहरीला कीटनाशक खा लिया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव निवासी राकेश पासवान की 27 वर्षीय पत्नी कल्पना देवी ने मामूली घरेलू विवाद को 

लेकर जहरीला कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद परिजनों के द्वारा महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ऋषिकेश सिन्हा ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि, भागलपुर मायागंज अस्पताल पहुंचने के साथ ही महिला की मौत हो गई। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें