Bounsi News: मारपीट कर पति और सास ने महिला को घर से निकाला बाहर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के रानी तुरुकडीह गांव में एक महिला को उसके पति और सास द्वारा मारकर जख्मी कर घर से बाहर निकाल देने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को पीड़ित महिला सूरजमुनी मुर्मू अपने परिजन के साथ बौंसी थाना पहुंची। जहां बताया गया कि, सूरज मुनि मुर्मू की शादी 3 माह पूर्व पोलूश हेम्ब्रम के साथ हुआ था। 2 दिन पूर्व सूरजमुनी मुर्मू को बुरी तरह से मार कर जख्मी कर दिया 

गया और घर से भगा दिया गया। जिसकी जानकारी मायके वाले को भी नहीं दी गई। गुरुवार को जब पीड़ित महिला सिमरामोर में दिखी तो, रिश्तेदार ने कटोरिया स्थित तरुणीया गांव में मायके वाले को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन ने मौके पर पहुंचकर सूरजमुनि मुर्मू को लेकर बौंसी थाना पहुंचे। बताया गया कि, उसके पति एवं सास महिला को घर में नहीं रखना चाहते हैं। परिजनों ने बताया कि अधिक पिटाई की वजह से पीड़ित महिला की मानसिक हालत भी कमजोर हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें