ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
अधिसूचना जारी होने के बाद बौंसी प्रखंड में भी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों के सत्यापन सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। चौथे चरण में 20 अक्टूबर को
बौंसी में पंचायत चुनाव होगा। जिसमें 135466 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 71479 पुरुष मतदाता जबकि 63287 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मालूम हो कि, नगर पंचायत बनने के बाद बौंसी के शहरी क्षेत्र में पंचायत चुनाव नहीं होगा। ऐसे में नगर पंचायत के मतदाता इस बार चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें