Bounsi News: रोपवे परिचालन के साथ ही पर्यटन विभाग को ₹28680 का हुआ राजस्व प्राप्त

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर रोपवे का परिचालन होने के साथ ही सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोअर रोप-वे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। सुबह नौ बजे से रोप-वे का परिचालन दोपहर 12 बजे तक चला। रोप-वे का आनंद उठाने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचे थे।  गुरुवार को सैलानियों का तांता लगा रहा। जिससे पर्यटन विभाग को राजस्व की प्राप्ति हो रही है। गुरुवार को 333 लोगों ने मंदार पर्वत शिखर तक की यात्रा तय की। रोप-वे उद्घाटन के बाद अन्य प्रांतों के पर्यटक भी तेजी से 



मंदार पहुंच रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड सहित अन्य प्रांतों के सैलानी मंदार घूमने पहुंचने लगे हैं। दूसरे दौर में रोपवे का परिचालन दो बजे से शुरू हुआ। जिसमें 51 लोगों ने पर्वत शिखर से निचले स्टेशन तक का सफर रोपवे से तय किया। जिससे पर्यटन विभाग को ₹28680 का राजस्व प्राप्त हुआ। पर्यटन विभाग के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि, रोपवे का परिचालन शुरू होने के साथ ही सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। जिसके कारण राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी एवं पर्यटकों को भी सुविधा होगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें