ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी पुलिस ने गुरुवार को एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि, बौंसी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव से गुरुवार को आरोपी करण किशोर मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि, आरोपी करण किशोर मंडल पर 7 साल पूर्व बौंसी हॉस्पिटल गेट समीप चाय की दुकान से चोरी करने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि, शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें