Bhagalpur News:लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीते दो सितंबर को बायपास स्थित एक लाइन होटल में लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि बीते दो सितंबर को रात्रि करीब 01:10 बजे मधुसूदन पुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 80 बाईपास के लाईन होटल बाबा के ढाबा में एक मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी पर सवार पाँच लड़के ने 10 -12 हजार रूपया की लूट-पाट पिस्तौल का भय दिखाकर किया था। उक्त कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इस कांड में शामिल अपराधकर्मी मो० नसर को गोड्डा (झारखण्ड) के बसंतराय थाना अंतर्गत विश्वम्भरचक से गिरफ्तार किया गया एवं इसके निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मो० शादिक, मो० दानिश उर्फ मोनू एवं मो० गुलनवाज आलम को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया एक पल्सर मोटर साईकिल एवं एक स्कूटी को भी बरामद किया गया। साथ ही पकड़ाये अभियुक्त के पास से बरामद तीन मोबाईल भी जप्त किया गया है। गठित टीम में मिथिलेश कुमार चौधरी, मधुसूदनपुर थाना, पवन कुमार थानाध्यक्ष बबरगंज कौशल भारती, डी०आई०यू० प्रभारी, सिपाही 1345 बच्चन राम, तकनीकी शाखा, सिपाही चंदन कुमार और सिपाही प्रदीप कुमार शामिल थे। 

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें