Panjwara News: वाहन चालकों से पांच हजार रुपए वसूला जुर्माना

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बाराहाट, बांका। आज सोमवार को यातायात पुलिस बांका की टीम ने पंजवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान पुलिस के निशाने पर बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालक  और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालक मुख्य रूप से रहे।



 पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से जुड़े आवश्यक कागजातों की भी जांच की  । इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से पुलिस ने कुल पांच  हजार रुपए जुर्माना वसूले।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा,बांका।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें