ग्राम समाचार, पंजवारा, बाराहाट। आज बाराहाट क्षेत्र के पंजवारा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम श्रद्धा भक्ति विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पंजवारा ड्योढ़ी एवं पुरानी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ियों सहित अन्य जगहों पर स्थित मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया एवं हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर ठाकुरबाड़ियों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालु श्री कृष्ण के जन्मोत्सव एवं उनकी लीलाओं से जुड़े भजनों पर झूमते नजर आए। इसके साथ ही लोगों ने जन्माष्टमी का व्रत रखते हुए अपने घरों पर भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर, मोर पंख आदि की भी पूजा कर भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में भी रौनक देखी गई।
ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा, बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें