ग्राम समाचार,चांदन,बाँका।प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आपूर्ति कार्यालय के प्रांगण में आज 30 अगस्त सोमवार को प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पीडीएस दुकानदार विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता मे जन विक्रेता के महासचिव बिहार राज्य स्तरीय पूर्व जेनरल सेक्रेटरी श्रीकांत लाभ की 5 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी ।
प्रखंड क्षेत्र के सभी ज वि प्र के दुकानदारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की और उन्हें याद किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा की जनरल सेक्रेटरी रह चुके श्रीकांत लाभ ने 1985 में विक्रेता संघ का गठन किया और संघ को मजबूत करने का काम किया था । साथ ही उन्होंने संघ को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर से प्रखंड स्तर तक आंदोलन कर आज जन वितरण प्रणाली की मान प्रतिष्ठा को बढ़ाया है ।इस मौके पर पीडीएस विक्रेता प्रियचन्द्र आजाद ,छब्बू यादव,अकबर अली, राजेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव, सहित दर्जनभर दुकानदार मौजूद थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें