ग्राम समाचार,पाकुड़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित दस दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया।प्रशिक्षण प्राप्त पाकुड़ प्रखंड के 34 लाभुकों को क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यव्साय कार्यालय पाकुड़ रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए श्री रणधीर कुमार ने कहा कि मुर्गी पालन एक रोजगारपरक कार्यक्रम हैं।प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यव्साय करें।महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने।साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाले। शिक्षा ही एकमात्र साधन है जिससे हम अपनी जीवन को बहुत उन्नत कर सकते हैं।आर्थिक विकास हेतु यथासंभव ऋण द्वारा मदद करने की बात कही। निदेशक आरसेटी श्री फूलजेंस तिग्गा ने कहा कि मुर्गी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्द्धन ने कहा कि प्रशिक्षुओ को मुर्गी पालन के साथ साथ बैंकिंग, विपणन, वित्तीय समावेशन आदि से संबंधित जानकारी दी गई।प्रशिक्षुओ को अगले दो सालों तक फॉलो अप किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल अकादमी ऑफ रुडसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी श्री अरुण नाथ तिवारी व अरविंद आरोही ने किए।इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक सुश्री सुनीता हेम्ब्रम हैं।आज के कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबु कुनाइ मौजूद थे।
ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट!

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें