Pakur News: ई,आर,एम,यु पाकुङ शाखा की वार्षिक सम्मेलन की तैयारी जोरों पर


ग्राम समाचार, पाकुड़। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के वार्षिक सम्मेलन की तैयारी जोरो पर है।यह सम्मेलन शाखा कार्यालय परिसर,पाकुङ में 30 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से  आयोजित किया जाएगा।उक्त आश्य की जानकारी देते हुए यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ओझा  ने बताया की इस सम्मेलन की तैयारी  शाखा सदस्यों के द्वारा जोरों पर है। सम्मेलन की तैयारी हेतु कार्यकर्ता गण बैठक कर उनकी रुपरेखा तय कर रहे। हैं ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए इस सम्मेलन को छोटे स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।कार्यक्रम में सिर्फ शाखा के कार्यकर्ताओं सहित ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के केन्द्रीय संगठन सचिव सुकुमार पाण्डेय केंद्रीय संयुक्त सचिव शुभाशीष राय,केंद्रीय सह सचिव विकास पाल सहित अन्य केंद्रीय नेतागण इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन की तैयारी  बैठक में शाखा सचिव सोमन घोष कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ओझा उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा सचिव फजले रहमान  संगठन सचिव अमर कुमार मल्होत्रा विक्टर जेम्स विजय गुंजन कुमार नीलेश प्रकाश मौजूद थे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट!


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें