Jamtara News:जिला एथलेटिक्स संघ एवम् जिला ओलंपिक संघ ने मिठाई बाट खुशी जाहिर की।

 


  तिरंगा लहराकर खुशी जाहिर करतेजिला एथलेटिक्स संघ  


ग्राम समाचार, जामताड़ा। 23 जुलाई से 8 अगस्त तक संपन्न  टोक्यो ओलंपिक  में भारतीय खिलाडियो ने सराहनीय प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। विशेष कर एथलीट नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक  जीत एथलेटिक्स में देश  को पहला  ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने से जिले  वासियों में  खुशी की लहर दौड़ गई। वही भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल  झारखण्ड की सलीमा टेटे , निक्की प्रधान एवं तीरंदाजी में दीपिका कुमारी के सराहनीय प्रदर्शन, भारतीय पुरुष हॉकी ने 41 वर्ष बाद कांस्य पदक , मीरा बाई चानू , भारोतोलन में रजत,

कुश्ती में रवि कुमार दहिया  57 किलो वर्ग रजत  एवम् बजरंग पूनिया 65 किलो वर्ग, कांस्य पदक बैडमिंटन में पी वी सिंधु एवम्  बॉक्सिंग में लवलीना बोगोहेन ने कांस्य पदक जीत देश का गौरव बढ़ाने पर विजेताओं को  

झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक टीम के मैनेजर श्री मधुकांत पाठक बहुत बधाई दी।  जिला एथलेटिक्स संघ  एवम् जिला ओलंपिक संघ ने मिठाई बाट खुशी जाहिर की। ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष दुर्गादास भंडारी ने कहा आज पूरा देश झूम रहा है करोड़ों देशवासियों को नीरज चोपड़ा के द्वारा भारत को स्वर्ण पदक जीत कर देश को समर्पित किया।उनके लगन एवं खेल प्रेम का फल है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की जामताड़ा के खिलाड़ी भी एथलेटिक्स के क्षेत्र में अपना जोहर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे एवं अपने देश का नाम रोशन करेंगे। मौके पर

 जिला एथलेटिक संघ सचिव सरोज यादव, कबड्डी राष्ट्रीय खिलाड़ी करण राउत, शूटिंग बॉल सचिव साहिब मंडल, पूर्णिमा कुमारी, सूरज सेन,गौरव साव, राहुल गुप्ता,राजीव साव,अक्षय कुमार, सौरभ कुमार मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें