ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा : वंचित परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिले एवं स्वीकृत पीएम आवास का निर्माण कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण संपन्न हो इसी उद्देश्य को लेकर गुरुवार को नप जामताड़ा के वार्ड संख्या 6 स्थित पांडेडीह समेत अन्य मोहल्लों में नप पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जनसंवाद अभियान चलाया। मौके पर लाभुक द्वारा किए जा रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के प्रगति का जायजा लिया।
मंडल ने बताया कि सभी निर्माणाधीन पीएम आवास का निर्माण कार्य प्रगति में है। सभी को आवास समयावधि में पूरा करने एवं आवास निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा ,मंडल ने कहा आवास इतना जल्दी बनेगा लागत उतना ही कम लगेगा जो निर्धारित समयावधि में एवं गुणवत्तापूर्ण आवास पूर्ण कर लेंगे उन्हें नगर पंचायत सम्मानित करेगा, आवास निर्माण के प्रगति को देखने पहुंचे पूर्व अध्यक्ष पर प्रसन्नता व्यक्त किया, लाभुकों ने बताया कि वीरेंद्र मंडल के अथक प्रयास से ही आवास मिलना संभव हो पाया है। इनके निगरानी मेें घर बनना भी सौभाग्य की बात है। साथ ही साथ गृह प्रवेश इनकी उपस्थिति में होगा ऐसा प्रयास हम सब कर रहे हैं। लोगों ने मंडल का काफी प्रशंसा किया। मौके पर वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी एवं मोहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें