Jamtara News:जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड्डा एवं उदल बनी मैदान में स्थापित बंजारन के टेंट का गहन जांच किया गया।

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा। पिछले दिनों दक्षिण बाहर गांव स्थित काली मंदिर समेत अन्य कई मंदिरों में हुई चोरी की घटना के संदेह में गुरुवार को जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में बंजारन के ठिकाने में छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि छापेमारी के क्रम में पुलिस को कोई खास सामग्री हाथ नहीं लगी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बंजारन को 24 घंटे के अंदर मैदान खाली करने का निर्देश दिया। छापेमारी अभियान मैं जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार जामताड़ा महिला थाना प्रभारी पी गोल्डी समेत आधा दर्जन सहायक पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुरुष सुरक्षाकर्मी शामिल थे। बताया जाता है कि पिछले एक महीने से जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड्डा एवं उदल बनी मैदान में पांच दर्जन से अधिक बंजारन परिवार टेंट बनाकर रह रहे थे। इस एक माह की अवधि में जिला मुख्यालय शहर के आसपास तीन से चार धार्मिक स्थलों में चोरी की घटना घटित हुई है। इसी संदेह के आधार पर गुरुवार को उदल बनी एवं मोहड्डा मैदान में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक एक कर प्रत्येक टेंट को तलाशी ली गई प्रत्येक टेंट में एक एक चार पहिया वाहन खड़ा था। मौके पर पुलिस ने खड़े चार पहिया वाहन की भी तलाशी ली तलाशी के क्रम में बंजारन परिवार के सदस्यों को निर्मित टेंट से बाहर निकलकर खड़े रहने का निर्देश दिया था। तलाशी अभियान प्रभावकारी साबित हो इस निमित्त महिला पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई थी। जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी ने बताया की दोनों जगहों पर घंटों तलाशी अभियान चलाया गया कोई खास सामग्री की बरामद नहीं हो पाई। बंजारन से अपील किया गया कि 24 घंटे के अंदर मैदान को खाली कर दें।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें