Jamtara News:अनुमंडल पदाधिकारी में श्री कृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विद्यासागर, पशु शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रेमचंद साह के साथ जिला मुख्यालय समीप चाकड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला जामताड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि गौशाला का संपूर्ण क्षेत्रफल तीन एकड़ है। जिसमें खेती डेढ़ एकड़ में किया जाता है जबकि शेष डेढ़ एकड़ में गौशाला भवन का निर्माण है। श्री कृष्ण गौशाला में कुल पशुओं की संख्या 75 है, जिसमें  दुधारू गाय 20 गर्भधारण गाय 5, बाछी 11, सांड 2, बछड़ा 2 एवं सुस्त गाय 16 है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने गौशाला के अन्य सुविधाओं एवं गतिविधियां का निरीक्षण किया मौके पर गौशाला प्रबंधन के पदाधिकारियों से भी उपलब्ध सुविधा एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें