ग्राम समाचार, जामताड़ा।शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के लोधरिया गांव में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा नेता सह जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया ओर खिलाड़ियों को सफलता अर्जित करने का शुभकामना दिया,उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से मंडल ने कहा कि आज खेल में भारत इतिहास बना रहा है। भारत सरकार खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में खेले जाने वाले सभी खेलों को प्रोत्साहन दे रहा है ,खेल एक माध्यम है जिसे अपनाने से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। मंडल ने कहा फुटबॉल झारखंड का लोकप्रिय खेल है इस खेल को आयोजित कर आयोजन समिति ने बहुत ही प्रशंसनीय काम किया है। मंडल ने खेल आयोजन समिति को धन्यवाद दिया,स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा ऐसा दिन देखना चाहते हैं जब हमारे स्थानीय बच्चे फुटबॉल ,कबड्डी,हॉकी,क्रिकेट,जैसे खेलों मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले एवं इस क्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो, स्थानीय स्तर पर इस तरह का खेल आयोजन बच्चों को प्रेरणा देती है। खेलों का आयोजन रुकना नहीं चाहिए,बच्चे खेलेंगे तभी आगे बढ़ेंगे, खेलों के आयोजन में सहयोग करने का भरोसा दिया lकार्यक्रम में नारायणपुर मंडल भाजपा महामंत्री सरजू पंडित,राजेश यादव ,शशिकांत मुर्मू, खेल आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें