Jamtara News:धनबाद में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत गरमाई, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा विधयाक राज सिन्हा,अपर्णा सेनगुप्ता, ढोलू महतो और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ठहराया ज़िम्मेदार।

 


ग्राम समाचार जामताड़ा। शुक्रवार को धनबाद में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पक्ष विपक्ष का सियासत गर्म है। मामले को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच ज़ोरदार बयानबाज़ी हो रही है। इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कहा धनबाद लाठीचार्ज की घटना भाजपा की साज़िश है। भाजपा विधायकों ने इस घटना को साज़िश के तहत अंजाम दिया गया है। घटना स्थल पर जो भी लोग मौजूद थे वह या तो भाजपा के कार्यकर्ता थे या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग थे। विधायक इरफान अंसारी  ने भाजपा के विधायक राज सिन्हा, अपर्णा सेनगुप्ता और ढोलू महतो पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा के सभी विधायक और भाजपा के नेता घर में घुसे हुए थे। तब किसी ने किसी की मदद नहीं की और अब बाहर निकल कर नेतागिरी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों से कहा कि इन लोगों ने ज़बरदस्ती पुलिस से उलझने की कोशिश की और नतीजतन यह घटना घटित हो गयी। सरकार को बदनाम करने का काम किया और हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस में उचित करवाई करेंगे।विधायक  ने भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर हमला करते हुए कहा कि हमारी सरकार रघुबर दास की सरकार नहीं है यह आम जन मानस की सरकार है और सरकार को बदनाम करने की साज़िश को सफल होने नहीं दिया जायेगा। यह कुकृत करने वाले लोगों को बाज़ आना चाहिए। भाजपा के लोग बाज़ आ जाइये। 2021 रोज़गार का साल होगा, युवाओं का साल होगा।

विधायक ने यह भी कहा कि धरना करने की जगह सुनिश्चित होती है आप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के घर पर, या इरफ़ान अंसारी के  घर पर या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर नहीं कर सकते हैं। धरना की जगह सुनिश्चित होती है, अराजकता से बाज़ आ जाये भाजपा। यहाँ आदिवासी मूल वासियों का राज है, यहाँ भाजपा की अराजक सरकार नहीं है।


Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें