Jamtara News:देशव्यापी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रयासरत है।

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा। गुरुवार को भाजपा जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में जामताड़ा पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया मौके पर महामारी की विषम परिस्थिति में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने टीकाकरण केंद्र मैं उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं का जायजा लिया। टीका लेने के लिए कतार बद्ध महिला पुरुष से भाजपा नेता अपील की आप स्वयं टीका ले चुके हैं लेकिन अपने परिवार के सभी सदस्यों को टीकाकरण दिलाने का प्रयास करें।

 मंडल ने उपस्थित लोगों को कोरोणा काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोक सेवा के विभिन्न कार्यों को गिनाया ,कहा केंद्र सरकार मुफ्त में वैक्सीन, अनाज वितरण कर रही है। स्थानीय क्षेत्र में मरीजों का कुशल उपचार हो इस निमित्त अस्पतालों में दवा एवं मेन पावर की व्यवस्था की जा रही है। प्रवासी मजदूरों को सुविधा पूर्वक वापसी एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 मंडल ने बताया कि नरेंद्र मोदी के कठिन प्रयास से ही देश के अंदर इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पाया जा सका है लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीका केंद्र पहुंचकर टीका लेने का आवाहन मंडल ने किया।मंडल ने बताया कि इसी तरह का जागृति अभियान नगर एवं ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए लगा हुआ है इस अभियान के सफलता के लिए लगे हुए कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया,जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह  ने जिले भर के कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया ,मौके पर भाजपा जामताड़ा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर महामंत्री लखिंदर सिंह ,गोर बाउरी,नगर मंत्री बृजेश राउत,अजय पांडे ,प्रदीप राउत, जितेंद्र दुबे ,सुशील गुप्ता ,धीरज प्रसाद, सहित भारी संख्या में नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


जामताड़ा से ब्यूरो अरविंद ओझा की रिपोर्ट

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें