Jamtara News:हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा। आजसू पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर चल रहे सात दिवसीय न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आजसू नेत्री आभा आर्या ने अपने समर्थकों के साथ जामताड़ा प्रखंड के बेना समेत अन्य गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पिछड़े वर्गों को 27 फ़ीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आजसू केंद्रीय नेतृत्व ने गांव गांव में सात दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आजसू नेत्री ने बताया कि पिछले 7 दिनों से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आरक्षण की मांग को लेकर न्याय यात्रा के क्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। संपन्न हस्ताक्षर अभियान की प्रगति संबंधित प्रतिवेदन केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। बताया नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता पंचायत के पतरोडीह, चिरूडीह आदि ग्रामों में लोगों के साथ बैठक में शामिल हुई ।लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

मौके पर  आभा आर्य ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है इसके लिए एक स्मरण पत्र विभिन्न गांव से हस्ताक्षर करा कर मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है ।मौके पर महावीर मंडल ,राजू राय ,प्रदीप मंडल ,सनाउल अंसारी, मिट्ठू अंसारी आदि शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें