ग्राम समाचार, जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को समाज कल्याण समिति कार्यालय में राजा अजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम पिछले साल संपन्न कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा हुई इसके उपरांत आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने चर्चा किया कि प्रत्येक वर्क कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर चित्रांकन सांस्कृतिक समेत अन्य प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता था लेकिन वर्तमान समय में प्रस्तावित तीसरी लहर संकेत दे रहा है। ऐसे विषम परिस्थिति में भीड़ मुक्त वातावरण में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया साथ ही किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं करने पर सहमति बनी।
निर्णय लिया गया कि समाज कल्याण समिति कार्यालय परिसर में 9:45 बजे सुबह झंडोत्तोलन का कार्यक्रम पारंपरिक एवं सादगी पूर्ण होगा। समिति के सदस्यों ने समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया। मौके पर समिति के एक सदस्य सुधाकर मंडल का निधन कोरोना के कारण हो गया। दिवंगत आत्मा का शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत धारण कर,चित्र पर माल्यार्पण किया एवं परिवार को सम्मान 15 अगस्त के दिन समाज कल्याण समिति के कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद किए जाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति के बावजूद समिति के कार्यों एवं समिति द्वारा अपने दायित्वों का निर्वाहन के लिए दिए योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुई। बैठक में संत एंथोनी स्कूल के निदेशक डीडी भंडारी, डीएवी के प्रिंसिपल सुबोध कुमार दास, श्याम नंदन सहाय, राजकुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत प्रसाद यादव अनूप पांडे सुकुमार सरखेल,अनुप पांडे, अजय पांडे,पिंटू गुप्ता, देवेश सेन, तमाल मित्रा, संतोष घोष, राजीव पाल, प्रेम शंकर प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें