ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग गोड्डा के द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले के विभिन्न लैम्प्स/ पैक्स मे किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं कहा कि बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मियों की सूची बनाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। उपायुक्त ने जिक्र करते हुए कहा कि पोड़ैयाहाट प्रखंड के किसी भी पैक्स के द्वारा खाद व्यवसाय नहीं किया जाता है जिसपर उनके द्वारा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रखंड के पैक्सों को प्रेरित कर खाद व्यवसाय कराना सुनिश्चित करें। मौके पर अपर समाहर्ता गोड्डा जुल्फिकार अली, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार, सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Godda News: बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा- उपायुक्त
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग गोड्डा के द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले के विभिन्न लैम्प्स/ पैक्स मे किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं कहा कि बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मियों की सूची बनाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। उपायुक्त ने जिक्र करते हुए कहा कि पोड़ैयाहाट प्रखंड के किसी भी पैक्स के द्वारा खाद व्यवसाय नहीं किया जाता है जिसपर उनके द्वारा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रखंड के पैक्सों को प्रेरित कर खाद व्यवसाय कराना सुनिश्चित करें। मौके पर अपर समाहर्ता गोड्डा जुल्फिकार अली, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार, सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें